फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कार्यशाला भवन बनकर तैयार, हस्तांतरण का इंतजार

Sat, 29 Mar 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रोडवेज डिपो को स्थायी कार्यशाला की सुविधा के लिए अगले वित्त वर्ष का इंतजार करना पड़ेगा। कार्यशाला का भवन तो बनकर तैयार हो गया है लेकिन नापजोख का कार्य बाकी है। संपूर्ण कार्य पूरा होने के बाद ही भवन डिपो को हस्तांतरित होगा।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो को ढाई साल बाद भी कार्यशाला भवन का इंतजार है। कार्यशाला भवन नहीं होने से वाहनों की रोजाना जांच और मरम्मत कार्य डिपो परिसर में ही होता है। कई बार मरम्मत करने में तकनीशियनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिले में ताकुला-अल्मोड़ा मार्ग पर डिपो कार्यशाला निर्माणाधीन है। कार्य मार्च 2025 तक पूरा होना था लेकिन अभी तक डिपो कार्यशाला अस्थायी रूप से रोडवेज डिपो के परिसर में संचालित की जारी है। कार्यदायी संस्था जल निगम रानीखेत ने निर्माण कार्य पूरा करने का दावा किया है। डिपो कार्यशाला प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि कार्यशाला भवन अभी हस्तांतरित नहीं हुआ है। कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य पूरा होने की सूचना भी नहीं दी है। कार्यदायी संस्था जल निगम रानीखेत के परियोजना प्रबंधक हरीश प्रकाश ने बताया कि भवन का निर्माण पूर्ण कर दिया है। जल्द इन्वेंटरी तैयार कर हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें