फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 10.50 लाख से होगा सड़क का सुधारीकरण

Mon, 17 Mar 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। क्षेत्र के कपकोटी और फल्यांटी गांव को जोड़ने वाले गरुड़-कपकोटी-फल्यांटी मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए 10.50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मानसून काल के दौरान मोटर मार्ग पर किमी सात में दीवार और सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से सड़क भी संकरी हो गई है।
बरसात होने पर यात्रियों और वाहन चालकों की परेशानी और अधिक बढ़ जाती है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क की मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे। लोनिवि के ईई एसके पांडेय ने बताया कि सड़क के क्षतिग्रस्त भाग में नवीनीकरण मद से सुरक्षा दीवारों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

पानी की निकासी के लिए नालियां बनाई जाएंगी। साथ ही पैरापिट भी बनाए जाएंगे। सुधारीकरण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया गतिमान है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें