बागेश्वर। भिक्षा नहीं शिक्षा दें अभियान के तहत पुलिस ने आर्थिक रूप से कमजोर दो बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाया और दो बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित कर उनके चहरों पर मुस्कान बिखेरने का काम किया है।
पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देशन और एसआई मीना रावत के नेतृत्व में पारिवारिक और आर्थिक परेशानियों के कारण स्कूल जाने में असमर्थ दो बच्चों का चयन किया और उन्हें विद्यालय में दाखिला दिलाया। सीओ अंकित कंडारी के निर्देशन में निरीक्षक टीआर बगरेटा ने मदर लैंड पब्लिक स्कूल बैड़ा मझेड़ा और राइंका गढ़खेत के दो विद्यार्थियों को डॉ. लीलाधर भट्ट मेमोरियल कल्याण समिति के सहयोग से ट्रैक शूट, स्कूल बैग, जूते, मोजे और शिक्षण सामग्री बांटी। संवाद