गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी, गरुड़, ग्वालदम में बुधवार के दिन में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से दिन में जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। गोमती और गरुड़ गंगा दिन भर उफान पर रही। स्कूल-काॅलेज में छूट्टी के समय तेज बारिश होने से अधिकतर बच्चे बारिश में भीगते हुए अपने घर पहुंचे। तहसील क्षेत्र में बुधवार दोपहर तेज बारिश हुई। बारिश से गरुड़ और गोमती दिनभर उफान पर रही। स्कूल कालेज में छूट्टी के दौरान तेज बारिश होने से अधिकतर बच्चे बारिश में भीगते घर पहुंचे। लाहुर और गोमती घाटी में तेज बारिश हुई। संवाद