फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लोगों के विरोध के बाद नहीं लगे अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर

Sun, 09 Jul 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जिले के लोगों को बिजली कटौती से निजात दिलाने के लिए यूपीसीएल ने कवायद शुरू कर दी है। यूपीसीएल 35 लाख रुपये से पुराने ट्रांसफार्मर को बदल कर वहां अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने के काम में जुटा है। कई चयनित स्थानों पर कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर से मार्ग अवरूद्ध होने और खतरा बढ़ने को लेकर लोगों का आक्रोश झेलना पड़ रहा है।
यूपीसीएल को धारानौला बस स्टेशन के पास 100 की जगह 250 केवीए के दो और खोल्टा में 250 के स्थान पर 400 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाने हैं। क्षेत्र के लोगाें के आक्रोश के कारण कर्मचारी ट्रांसफार्मर नहीं बदल पा रहे हैं। धारानौला में लोगों का कहना है कि यहां पहले से ही लगे दो ट्रांसफार्मर से चिंगारी उठती है। एक और ट्रांसफार्मर से खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर की सुरक्षा के भी इंतजाम नाकाफी है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले लोगों को भी खतरा है। खोल्टा में ट्रांसफार्मर लगने से मार्ग अवरुद्ध होने के कारण वहां के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

यहां लगने हैं ट्रांसफार्मर
अल्मोड़ा। यूपीसीएल धारानौला में दो स्थानों पर 250 केवीए, खोल्टा में 400 केवीए, तल्ला व मल्ला शैल में 100-100 केवीए, स्यूनानी गांव में 23 केवीए, धूरा संगरौली गांव में 63 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर लगा रहा है। विभाग के मुताबिक धारानौला और खोल्टा के अतिरिक्त सभी स्थानों पर ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

कोट
- लोगों का दिक्कतें न हो इसके लिए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जा रही है। ट्रांसफार्मर लगने वाले स्थानों पर सुरक्षा के पूूरे इंतजाम किए जाएंगी। विरोध कर रहे लोगों से बात की जा रही है। जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद है। संवाद
कन्हैया जी मिश्रा, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें