फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: छात्राओं को दिलाई पंच प्रण की शपथ

Wed, 09 Aug 2023 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जन शिक्षण संस्थान ने नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पंच प्रण के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। छात्राओं को भविष्य के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रशांत पांडेय ने विद्यार्थियों को आने वाले 25 वर्षों में देश के हर हाथ को हुनर से जोड़ने और अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रेरित किया। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने छात्राओं से शिक्षा के साथ-साथ भविष्य के लिए लक्ष्य का निर्धारण करने और उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए कहा। छात्राओं को पंच प्रण की शपथ दिलाते हुए अखंड भारत की संकल्पना को साकार करने, जाति-धर्म की भावना को समाज से दूर करने, नवाचार को बढ़ावा देने और मेरी माटी मेरा देश अभियान से जुड़ने की अपील की। संस्थान के उपाध्यक्ष दीपक पाठक ने विद्यार्थियों को अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शोभा टम्टा, पूजा लोहुमी, मंजू होलरिया, दीपा कांडपाल, नरेंद्र खेतवाल, रेनू कठायत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें