फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मदन गिरि, धन सिंह अध्यक्ष बने

Wed, 09 Aug 2023 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कुशल सिंह खाती राइंका मैगड़ीस्टेट की अभिभावक और शिक्षकों की बैठक में सर्वसहमति से मदन गिरी को अभिभावक शिक्षक संघ का अध्यक्ष, धन सिंह मेहरा को एसएमसी अध्यक्ष चुना गया। प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह कोरंगा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मदन गिरि को पीटीए अध्यक्ष, धन सिंह मेहरा को एसएमसी अध्यक्ष चुना गया। पृथ्वी सिंह, दुर्गा देवी, हेमा, पेत्र सिंह, विमला, हरीश पिमोली, राकेश को पीटीए का सदस्य, मंगल सिंह, उमा, रेखा, जानकी, पुनीत प्रकाश, बद्री सेमवाल को एसएमसी का सदस्य चुना गया। चुनाव संपन्न होने के बाद पीटीए और एसएमसी की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में डाॅ. वीप चंद्र कोहली ने अभिभावकाें से अपने पाल्यों के भविष्य के प्रति सजग रहने के लिए कहा। बैठक के बाद शिक्षकों और अभिभावकों ने कालेज परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें