बागेश्वर डिग्री कालेज में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़ के लिए तैयार छात्र।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर के खेल मैदान में दो दिवसीय जिला एथलेटिक्स सांस्कृतिक, साहित्यिक प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन हुई 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पूजा बाजी मारी। इसके अलावा हुई अन्य स्पर्द्धाआें में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
जिला शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन बच्चों की दौड़, भाला फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद, चक्का फेंक आदि खेल हुए। अंडर-400 मीटर दौड़ में जीआईसी बोहाला की पूजा प्रथम, प्रियंका द्वितीय, जीजीआईसी पाये की प्रीति कोहली तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में बहोला की पूजा, जीआईसी हौना की मंजु बोरा, इंटर कालेज शामा की यमुुुना क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से खेल भावना से खेलने को कहा। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी परमेंद्र सकलानी, खेल अधिकारी विनोद वल्दिया, खेल समन्वयक मंजू दिगारी, शोभा टम्टा, प्रमोद तिवारी, दीप जोशी, विजय गोस्वामी, कमलेश तिवारी मौजूद थे।