फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गम बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां दो दिन पहले रवाना होंगी

Tue, 10 Jan 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में मतदान की तैयारी पूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। विधान सभा चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान प्रक्रिया के लिए 4290 कार्मिकों की डाटा फीडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों के 349 मतदेय स्थलों में 1396 कर्मचारी मतदान करवाएंगे जबकि 140 कर्मी रिजर्व में रहेंगे। दुर्गम बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां दो दिन पहले रवाना होंगी।
विज्ञापन


डीएम मंगेश घिल्डियाल ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि फोटोयुक्त वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन कर लिया गया है। कपकोट में 93618, बागेश्वर में 109699 मतदाता हैं। कपकोट में 3098, बागेश्वर में 2933 सर्विस वोटर हैं। उन्होंने बताया कि कपकोट में 172 मतदेय स्थल हैं। इन स्थलों के लिए 87 टीमें मतदान से एक दिन पहले और 85 टीमें दो दिन पहले प्रस्थान करेंगी।

बागेश्वर विधानसभा में 177 मतदेय स्थल हैं। इन सभी 177 मतदेय स्थलों में सभी टीमें मतदान से एक दिन पहले रवाना होंगी। मतदान कार्मिकों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 415 छोटे, बड़े वाहनों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बर्फबारी वाले मतदेय स्थलों में मतदान कर्मियों को अलाव, स्लीपिंग बैग की सुविधा दिलाई जाएगी। एसपी सुखवीर सिंह ने चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था बताई। कहा कि चुनावों में रेगुलर, राजस्व पुलिस मिलकर काम करेंगे। इस दौरान एसडीएम एसएस राणा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें