फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों ने संभाला मोर्चा

Sat, 17 Nov 2018 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में पोलिंग पार्टियों से निर्देश देतीं डीएम रंजना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के लिए तैनात पोलिंग पार्टियों ने मोर्चा संभाल लिया है। मतदान ठीक आठ बजे से शुरू हो जाएगा। जबकि सभी पोलिंग पार्टियों को सात बजे बूथ पर हाजिरी लगानी होगी। शाम पांच बजे तक मतदान केंद्र की परिधि में मौजूद सभी मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे।
विज्ञापन


शनिवार पूर्वाह्न  जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने डिग्री कालेज स्थित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से बागेश्वर निकाय की 22 जबकि कपकोट निकाय की सात पोलिंग पार्टियों को हरी झंडी दिखा रवाना किया। शाम तक कपकोट समेत दोनों निकायों की पोलिंग पार्टियों ने मोर्चा संभाल लिया। इससे पहले डीएम ने अधिकारियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के निर्देश दिए। पोलिंग पार्टियां हर दो दो घंटे में कंट्रोल रूम को मतदान की सूचना देंगी। इस दौरान एडीएम राहुल गोयल, सीडीओ एसएसएस पांगती, संयुक्त मजिस्ट्रेट कपकोट नरेंद्र भंडारी, एसपी मुकेश कुमार, सीओ महेश जोशी, डीडीओ केएन तिवारी, आरओ राकेश तिवारी, डीएसओ अरुण कुमार वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक आदि थे। 

संवेदनशील बूथों पर संगीनों के साये में होगा मतदान 
बागेश्वर। जिले के दोनों नगर निकायों के 18 संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर संगीनों के साये में मतदान होगा। गड़बड़ी पर तुरंत गिरफ्तारी समेत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बागेश्वर निकाय में चार अतिसंवेदनशील जबकि सात संवेदनशील बूथ हैं। इसी तरह कपकोट में चार अतिसंवेदनशील जबकि तीन संवेदनशील बूथ हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संवेदनशील बूथों पर सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की कड़ी निगरानी रहेगी। वहीं, एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि एहतियातन संवेदनशील बूथों पर सशस्त्र बलों की मौजूदगी में मतदान होगा। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें