कपकोट/बागेश्वर। राजकीय महाविद्यालय कपकोट के छात्र संगठन ने शामा के जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐठानी की सदस्यता समाप्त करने पर रोष जताया है। छात्रसंघ अध्यक्ष रजनी कुंवर की अध्यक्षता में शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। युवाओं ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत मतदाताओं के चयनित जनप्रतिनिधि की सदस्यता समाप्त करवाना निंदनीय है। इस मामले को लेकर सभी छात्र-छात्राओं को जागरूक कर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष दर्शन दानू, उपाध्यक्ष गरिमा नगरकोटी, सांस्कृतिक सचिव हेमा, कोषाध्यक्ष भानु कोरंगा, कमलेश गढि़या, विवेक कोरंगा, पवन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की सदस्यता को समाप्त करने से कांग्रेसियों में आक्रोश
गरुड़ (बागेश्वर)। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने शामा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी की सदस्यता समाप्त करने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश कोरंगा, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण राम आर्य, प्रकाश कोहली, बबलू नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पा कोरंगा, नंदी भंडारी ने कहा कि ऐठानी के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव के कारण भाजपा लंबे समय से परेशान थी। इसीलिए यह षड्यंत्र किया गया है।