फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: छात्र संसद में कमल और दीक्षा बने प्रधानमंत्री

Tue, 01 Aug 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर काॅलेज मंडलसेरा में छात्र संसद का गठन किया गया। कमल टंगड़िया और दीक्षा गढ़िया को प्रधानमंत्री चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और सिविल जज (सीनियर डिवीजन) जयेंद्र सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून की जानकारी दी।
विज्ञापन


सोमवार को विद्यालय में गठित नई छात्र संसद में गौरव चौबे और ज्योति रावत सेनापति चुने गए। राहुल कुमार और निकिता मेहता को अनुशासन प्रमुख की जिम्मेदारी मिली। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि विधिक प्राधिकरण सचिव जयेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व बताया। उन्हें बाल अपराध, बाल श्रम, बाल विवाह और उनसे जुड़े कानून की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने और समाज हित के कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अब्बल सिंह तोपाल, विनोद कांडपाल, अमित द्विवेदी, शंकर रौतेला, ममता मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें