फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कांग्रेस के ब्लॉक महासचिव बने हरीश और दीपक प्रवक्ता

Tue, 01 Aug 2023 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गढ़िया ने ब्लाॅक कार्यकारिणी का विस्तार किया है। बैठक में लोकसभा चुनाव पर चर्चा की गई। 2022 के विधानसभा चुनाव की समीक्षा न करने पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। गुटबाजी पर भी कार्यकर्ता मुखर होकर बोले। पार्टी के भीतर रहकर पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों को चिह्नित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष गढ़िया ने कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ कांग्रेसजनों से विचार-विमर्श के बाद हरीश जोशी को महासचिव घोषित किया। दीपक ऐठानी को प्रवक्ता, कोषाध्यक्ष नंदन सिंह कोरंगा, मीडिया प्रभारी देव सिंह बड़ती, उपाध्यक्ष प्रमोद जोशी, दीवान राम, आनंद सिंह गढ़िया, मान सिंह कोरंगा को बनाया गया। विजय मेहता, प्रताप सिंह हरकोटिया, महिपाल सिंह कोरंगा, संजय कपकोटी को सचिव, महेश आर्य, चंदन गिरी गोस्वामी, उमेद सिंह कोरंगा, दीवान सिंह गढ़िया को सह सचिव, दयाल दयाराकोटी, मोहन सिंह कोरंगा, रोहित देवली, तारा सिंह कार्की को संगठन सचिव नियुक्त किया गया। राजेंद्र कोरंगा, खड़क सिंह, खिलाफ सिंह दानू, सुरेंद्र दानू, हीरा सिंह टाकुली, तारा देवली, भवान कोरंगा, रमेश मेहता, दरवान राम, कुंदन दानू, कैलाश कोरंगा को न्याय पंचायत अध्यक्ष चुना गया।
पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता मजबूती के साथ खड़ा है। आगामी भविष्य कांग्रेस का होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से काबिज होगी। ब्लॉक अध्यक्ष गढ़िया ने कहा कि भविष्य में फिर संगठन का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें