फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौटे प्रमुख

Wed, 26 Jun 2024 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नई दिल्ली में नीति आयोग की ओर से आयोजित आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में भागीदारी कर लौटे कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू का भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत हुआ। लोक प्रशासन संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में देश भर के 27 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रमुख दानू का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि नीति आयोग ने जब 500 ब्लॉकों में कपकोट को आकांक्षी ब्लॉक के रूप में चुना तो इसका नंबर 472 था। वर्तमान समीक्षा सूची में शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और जनता के सहयोग से कपकोट ब्लॉक 34वें स्थान पर पहुंच गया है। कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य कपकोट को विकसित ब्लॉक बनाना है। इसके लिए वह सभी के साथ लेकर कार्य करेंगे। उन्होंने दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम की प्रमुख बातें भी साझा कीं। इस मौके पर वन व पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष दीपक मेहरा, उत्तराखंड पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गडिया, विधायक प्रतिनिधि गौरव दास, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें