फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: शिव बरन राजपूत को अध्यक्ष बनाया

Tue, 04 Jul 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अटल उत्कृष्ट विद्यालय राइंका वज्यूला में राजकीय शिक्षक संघ की शाखा कार्यकारिणी का गठन किया गया। शिव बरन राजपूत को अध्यक्ष और किशन सिंह राना को मंत्री बनाया गया। पदाधिकारियों ने संगठन से जुड़े शिक्षकाें की समस्याओं पर मंथन किया और संघ की ओर से अटल उत्कृष्ट विद्यालय के सदस्यों के हितों की अनदेखी किए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मंगलवार को मेघा कोरंगा की अध्यक्षता में राशिसं की वज्यूला शाखा की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान गठित नई कार्यकारिणी में पूजा टम्टा को उपाध्यक्ष, चंद्रावती को संयुक्त मंत्री, मनोज टम्टा को संगठन मंत्री और विजयश्री पंत को आय-व्यय निरीक्षक चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष राजपूत ने कहा कि राशिसं अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के सदस्यों के हितों की अनदेखी कर रहा है। विभाग ने इन विद्यालयों के लिए अलग नियम बना दिए लेकिन जिला, मंडल और प्रांतीय कार्यकारिणी ने इनको लेकर आवाज तक नहीं उठाई। संघ की ओर से अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के सदस्यों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। शाखा इकाई ने प्रस्ताव पारित किया कि अगर शाखा इकाई के सदस्यों के साथ हो रहे दोहरे बर्ताव का विरोध नहीं हुआ तो शाखा इकाई का कोई सदस्य प्रांतीय अधिवेशन भें भाग नहीं लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें