फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिले में नहीं बन पाया एक स्टेडियम

Tue, 04 Jul 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर जिले के गठन को आगामी 15 सितंबर को 26 साल पूरे हो जाएंगे। इस लंबी अवधि में जिले के खिलाड़ियों को एक खेल स्टेडियम नहीं मिल पाया है। स्टेडियम नहीं होने से खेल विभाग भी डिग्री काॅलेज के खेल मैदान पर निर्भर है।
विज्ञापन

बागेश्वर में स्टेडियम के निर्माण की मांग जिला गठन के बाद से उठ रही है। वर्ष 2017 में तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बागेश्वर में खेल स्टेडियम का निर्माण कराने की घोषणा की। सीएम की घोषणा के अनुरूप जिला मुख्यालय के खोली गांव में स्टेडियम के लिए भूमि चयनित की गई। चयनित भूमि पर कुछ हिस्सा वन भूमि होने के कारण स्टेडियम निर्माण में बाधा आ गई। वर्ष 2022 में वन भूमि का निस्तारण किया गया। शासन से मृदा परीक्षण, प्रारंभिक कार्यों के लिए 36 लाख रुपये अवमुक्त किए। इस रकम से मृदा परीक्षण, सर्वे आदि का काम हुआ है।
शासन ने स्टेडियम निर्माण के लिए सीएनडीएस देहरादून को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया है। कार्यदायी संस्था स्टेडियम की डीपीआर तैयार कर रही है। खिलाड़ियों के साथ खेल प्रेमियों को स्टेडियम बनने का बेसब्री से इंतजार है। स्टेडियम नहीं होने खेल विभाग और खिलाड़ियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



कार्यदायी संस्था स्टेडियम की डीपीआर तैयार कर रही है। जल्द डीपीआर तैयार होेने की उम्मीद है। डीपीआर तैयार होने के बाद सीएम की घोषणा में शामिल खेल स्टेडियम के लिए रकम अवमुक्त हो जाएगी। सीएल वर्मा, जिला क्रीड़ाधिकारी बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें