फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गुमशुदा की तलाश में पुलिस टीमों ने चलाया सर्च अभियान

Fri, 16 Jan 2026 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुलिस ने 10 दिन पहले मंदिर के दर्शन के लिए गए बुजुर्ग की खोजबीन के लिए सर्च अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक, बीते पांच जनवरी को ऐड़ादेव धाम सोमेश्वर निवासी महाराज श्री विशंभर गिरी (52) दोपहर 3:30 बजे करीब एक किलो मीटर दूर स्थित देवी मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं आए। इसकी सूचना पर कोतवाली सोमेश्वर में छह जनवरी को गुमशुदगी दर्ज की गई। तब से पुलिस लगातार सर्च अभियान पर है। बावजूद इसके उनका कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। सीओ गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि संबंधित कोतवाली पुलिस, वन विभाग, एसडीआरएफ की टीमें लगातार स्थानीय ग्रामीणों के साथ ऐड़ादेव के जंगलों और आस पास क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें