फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हटाया गोमती पुल पर लटक रहा तार

Mon, 09 May 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
After complaints from the pull string tied reap policeman. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोमती पुल से नीचे लटक रहे तार को पुलिस ने हटा दिया है। इस तार पर कई किशोर लटककर खतरनाक ढंग से झूला झूलते थे। इससे गंभीर हादसे की आशंका बनी रहती थी। मालूम हो कि गोमती मोटर पुल से नदी की ओर एक तार लटक रहा था। इस तार में लटककर आए दिन किशोर झूलते रहते थे।
विज्ञापन

नीचे गहरी नदी होने से हादसे का डर बना रहता था। इस स्थान पर पिछले साल एक नेपाली युवक की डूबने से मौत हो गई थी। इसके बावजूद इस तार में लटककर झूलना बंद नहीं किया। यहां तक कि कुछ किशोर रविवार को नदी के ऊफान पर होने के बावजूद इस तार पर लटकते नजर आए। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

एसपी एनएस नपलच्याल के निर्देश पर पुलिस के जवानों ने तार को हटा दिया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें