पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया जारी है। सामान्य सहित सभी वर्गों में कुल 26 पदों के लिए 1466 महिला अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। भर्ती प्रक्रिया 26 मई तक चलेगी। सोमवार को भी महिला अभ्यर्थियों की फिजीकल परीक्षा हुई। इसमें वेट, लंबाई, दौड़, कूद सहित विभिन्न टेस्ट लिए गए।
भर्ती प्रक्रिया एसपी एनएस नपलच्याल, सीओ लोकजीत सिंह, सीओ आरएस नेगी, बागेश्वर के सीओ यूएस नेगी की देखरेख में चल रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 27 मई को छूटे हुए अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।