फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की खाल तस्करी के आरोपियों को पुलिस, राजनीतिक संरक्षण

विज्ञापन
बागेश्वर में एडीएम राहुल गोयल से तेंदुए की खाल तस्करी मामले में जांच की मांग करते लोग। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
तेंदुए की खाल तस्करी के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराने के लिए रविवार को लोगों ने एडीएम राहुल गोयल को ज्ञापन सौंपा। साथ ही जांच प्रभावित न हो, इसके लिए यहां जमे पुलिस-प्रशासन के अफसरों को अन्यत्र भेजने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शहरवासियों ने रविवार को एसडीएम राकेश तिवारी की मौजूदगी में एडीएम राहुल गोयल को ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) सदस्य बालकृष्ण के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने प्रशासन को बताया कि सोमेश्वर थाने की एसओजी टीम ने 26 सितंबर को चार लोगों को तेंदुए की खाल तस्करी के आरोप में पकड़ा है। इनमें छात्रसंघ का विवि प्रतिनिधि मनोज बचखेती भाजपा कार्यकर्ता है। कहा कि खाल की तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बागेश्वर के कद्दावर नेता के समधी के नाम पर दर्ज है।
कहा कि मामले में आरोपियों को पुलिस और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, इससे वह कठोर सजा से बच जाएंगे। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वाले में सांसद प्रतिनिधि महेश पंत, सभासद बबीता पांडे, बहादुर बिष्ट, गिरीश पांडे, राजेश पांडे, अर्जुन देव, योगेश पूना, रमेश थापा, ईश्वर पांडे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें