बागेश्वर कोतवाली में परेड करते हिस्ट्रीशीटर। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस ने जिले के हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई। कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर कोतवाली में हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की वारदात को अंजाम देने या कानून व्यवस्था को तोड़ने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। हिस्ट्रीशीटरों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपनी गतिविधियों के बारे में पुलिस को सूचना देने की सख्त हिदायत दी गई है। एसपी के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
कोतवाल डीआर वर्मा ने हिस्ट्रीशीटर चंदन सिंह मलड़ा, दीवान सिंह परिहार, पंकज पांडेय, सुरेश पांडेय, ख्याली दत्त जोशी, कैलाश गिरी गोस्वामी को परेड कराई। संवाद