फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत लगी पुलिस की पाठशाला    

Thu, 06 Dec 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विवेकानंद इंका हिचौड़ी-कपकोट में अपराजिता 100 मीलियंस स्माइल कार्यक्रम अतिथियों के साथ बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत विवेकानंद इंटर कालेज हिचौड़ी-कपकोट में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष वंदना चौहान ने कहा कि अच्छे समाज के निर्माण में कानून का अहम किरदार है।
विज्ञापन


उन्होंने और साइबर क्राइम सेल के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को कानून की विभिन्न धाराओं के बारे में जानकारी दी। विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रांगण में थानाध्यक्ष वंदना चौहान ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि दुष्कर्म और छेड़खानी के मामलों की तुरंत सूचना देेनी चाहिए इसके तहत पीड़िता का नाम और पता गुप्त रखा जाता है।

अपराध को छिपाने से अपराध बढ़ते हैं। उन्होंने यौन उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या समेत विभिन्न अपराधों के बारे में विस्तार से बताया। एसआई मीता गुंसाई ने कहा कहा कि अत्याचार करना और सहना दोनों गलत हैं। घरेलू हिंसा की सूचना तुरंत टॉल फ्री नंबर 1090 पर दें।
विज्ञापन


साइबर क्राइम सेल के प्रभारी एसपी रायपा ने कहा कि इंटरनेट का उपयोग दूूसरे को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं होना चाहिए। उन्होंने बच्चों से इंटरनेट के गलत प्रयोग से बचने को कहा। साइबर क्राइम सेल के विशेषज्ञ हेम चंद्र मठपाल ने बताया कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति को बैंक पासबुक, पेन कार्ड, एटीएम और आधार कार्ड का नंबर नहीं बताने को कहा।

प्रधानाचार्य कृष्णवर्द्धन जोशी ने अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि इस कार्यक्रम से खास तौर पर महिला सशक्तिकरण में मजबूती आएगी। बाल अपराध पर लगाम लगेगी। संचालन वरिष्ठ आचार्य ललित मोहन लोहनी ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सरयू होटल होटल के प्रबंधक राजा शाही का सहयोग रहा। वहां संजय जोशी, नवीन कांडपाल, चंद्र शेखर पांडे, हेम पांडे, हरीश भट्ट, विनोद पांडे, छात्रसंसद के प्रधानमंत्री मनीष कोश्यारी और सेनापति निशा बड़ती, साइबर ब्रांच के महेंद्र सिंह, केशर राम, कांस्टेबल हरीश लाल, राकेश थे।  

500 छात्र-छात्राओं ने भरे अपराजिता के शपथ पत्र 
अमर उजाला की ओर से यहां अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत विवेकानंद इंका में आयोजित पुलिस की पाठशाला में विद्यालय के 500 छात्र-छात्राओं ने शपथ पत्र भरे। 

-12वीं की छात्रा निशा बड़ती ने कहा कि अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम से महिलाएं किसी भी क्षेत्र में अब पराजित नहीं होंगी। कानून की जानकारी होने से अपराध भी नहीं होंगे। 

-12वीं की छात्रा भावना जोशी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी होने चाहिए। कानून की बारीकियों को वह दूसरों को भी बताएंगी।  

12वीं की छात्रा पूजा दानू का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम में शामिल होकर अच्छा लगा। कानून की बारीकियों को समझा। पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को भी बराबरी का हक मिलना चाहिए। 

12वीं के छात्र मनीष कोश्यारी ने कहा कि छात्र जीवन से ही कानून की जानकारी हो तो खासकर बाल अपराध पर अंकुश लगेगा। अमर उजाला का यह प्रयास तारीफे काबिल है। 

छात्र गोविंद कन्याल कहते कि इन दिनों साइबर क्राइम काफी बढ़ रहे हैं। आज के कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं को नई दिशा मिली है। कानून की जानकारियां दूूसरों को भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें