फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जवानों ने पहाड़ी पर खतरा बने पेड़ को हटाया

Tue, 23 May 2017 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
खतरा बने पेड़ को हटाते पुलिस व फायर सर्विस के जवान।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलक्ट्रेट रोड की पहाड़ी में खतरा बने चीड़ के पेड़ को पुलिस और फायर सर्विस के जवानों ने हटा दिया। टूटने के बाद ठीक सड़क के ऊपर पहाड़ी में अटके इस पेड़ के कारण हादसा होने का भय बना हुआ था। 
विज्ञापन

अंधड़ के कारण टूटा चीड़ का एक विशालकाय पेड़ पिछले लंबे समय से कलक्ट्रेट जाने वाली सड़क के ठीक ऊपर अटका था। इस पेड़ के कभी भी सड़क पर चल रहे वाहनों पर गिरने का खतरा बना हुआ था। राहगीरों को भी पेड़ से भय बना रहता था। मंगलवार सुबह पुलिस अधीक्षक सुखवीर सिंह को जब यह पेड़ नजर आया तो उन्होंने पुलिस जवानों और फायर सर्विस को इसे हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद जवानों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को चट्टान से नीचे गिराया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें