फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस फोर्स नहीं मिलने से छात्र संघ चुनाव की तिथि टली

Mon, 26 Sep 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस फोर्स नहीं मिलने के कारण पीजी कालेज बागेश्वर के छात्र संघ चुनाव अगले 15 दिन के लिए टल गए हैं। कपकोट महाविद्यालय में 30 सितंबर को चुनाव होंगे। सोमवार को पीजी कालेज बागेश्वर में चुनाव प्रभारी डॉ. शरद भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में छात्र संघ चुनाव छह अक्तूबर को करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद जब महाविद्यालय प्रशासन की ओर से पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत की गई तो देवी महोत्सव व दुर्गा महोत्सव के आयोजन को देखते हुए पुलिस फोर्स उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई। इसके बाद चुनाव प्रभारी ने अब अगली तिथि 19 अक्तूबर के बाद जारी करने की बात कही है। डॉ. शरद भट्ट ने बताया कि महाविद्यालय में छह से 12 अक्तूबर तक अवकाश है।

उन्होंने अब 20 या 21 अक्तूबर को छात्र संघ चुनाव कराने की संभावना जताई। उधर कपकोट में छात्र संघ चुनाव 30 सितंबर को होंगे। चुनाव प्रभारी ममता सुयाल ने बताया कि 27 सितंबर को नामांकन पत्र वितरित होंगे। 28 को सुबह 11.30 बजे से एक बजे तक नामांकन व एक से दो बजे तक नाम वापसी के बाद तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


30 सितंबर को सुबह 10 से एक बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतों की गिनती व परिणामों की घोषणा के साथ ही विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी। प्राचार्य डॉ. केके पंत ने बताया कि आचार संहिता व लिंगदोह कमेटी का सख्ती से पालन किया जाएगा। बिना परिचय पत्र के कोई भी छात्र-छात्रा मतदान नहीं कर सकेंगे। चुनाव तिथि की घोषणा के दौरान डॉ. मुन्ना जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें