बागेश्वर में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद से नजर रख रही है। पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल के निर्देश पर लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस जिला मुख्यालय समेत आसपास के स्थानों पर ड्रोन कैमरे की मदद से पैनी नजर बनाए हुए है।
कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि ड्रोन से कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नुमाइशखेत, चौरासी, दुगबाजार आदि क्षेत्रों की निगरानी की गई। प्रतिदिन जंगल से आने जाने वालों पर भी सख्ती से निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर ठोस कार्रवाई की जा रही है।