फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कौसानी में भांग की खेती नष्ट की

विज्ञापन
कौसानी के रतौड़ा गांव में भांग की खेती नष्ट करती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कौसानी/बागेश्वर। पुलिस ने भांग की खेती को नष्ट करने का अभियान चला दिया है। पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल के निर्देश पर मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत कौसानी के थानाध्यक्ष गोविंद बल्लभ भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के रतोडा में दो नाली हिस्से में भांग की खेती नष्ट की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस काम में ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। कहा कि नशे से युवा पीढ़ी का भविष्य खराब हो रहा है। पुलिस ने लोगों को भविष्य में भांग की खेती न करने की हिदायत दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि भांग की खेती के खिलाफ लगातार अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें