फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती के लिए पहुंची महिलाएं

Sat, 13 Feb 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस विभाग में महिला कांस्टेबल और एसआई के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में दोनों पदों के लिए 192 आवेदन जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन


यहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फार्म जमा किए जा रहे हैं। प्रदेश में महिला कांस्टेबल और एसआई के पदों में भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

बागेश्वर जिले में महिला कांस्टेबल के 26 पद स्वीकृत हैं। इन पदों के लिए 160 महिलाएं आवेदन कर चुकी हैं। 32 युवतियों ने एसआई के लिए आवेदन पत्र जमा किए हैं।
विज्ञापन


 शुक्रवार को भी एसपी कार्यालय में आवेदन जमा करने वाले महिला अभ्यर्थियों की खासी भीड़ रही। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पदों के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि एक मार्च निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें