15 फरवरी को होने वाले विधान सभा चुनाव में शांति व्यवस्था के लिए पूरी फोर्स यहां पहुंच गई है। मतदान में सुरक्षा व्यवस्था के लिए राज्य पुलिस के अलावा, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआरपीएफ सहित होमगार्ड के जवान यहां तैनात किए गए हैं। सोमवार को नगर में पुलिस और होम गार्ड जवानों ने फ्लैग मार्च किया। बागेश्वर के कोतवाल टीआर वर्मा के नेतृत्व में बाहरी राज्यों से आए होमगार्ड जवानों ने नगर में फ्लैग मार्च किया। यह मार्च डिग्री कालेज से होते हुए विकास भवन और फिर नुमाइशखेत से होकर कोतवाली तक निकाला गया। इस दौरान लोगों से बिना भय के मतदान करने की अपील की गई। आदर्श आचार संहिता का पालन करने को कहा गया।