फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबी पंत जयंती पर हुई काव्यगोष्ठी

विज्ञापन
जीबी पंत जयंती समारोह समिति के कार्यक्रम बागेश्वर में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत आयोजन समिति की ओर से नगर में लगी पंतजी की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया। सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक चंदन रामदास, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल आदि ने पंत का योगदान बताया इसमें कई क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले लोग सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम राकेश तिवारी, आयोजन समिति के सदस्य किशन सिंह मलड़ा, रमेश प्रकाश पर्वतीय, बाला दत्त तिवारी, इंद्र सिंह परिहार, नरेंद्र सिंह खेतवाल, गोपाल राम, जयंत सिंह भाकुनी आदि थे। दीप चंद्र जोशी ने संचालन किया।
इससे पहले बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष रणजीत सिंह बोरा की अध्यक्षता में तहसील सभागार में काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने शहर को पॉलिथीन से मुक्त कराने की अपील की। कार्यक्रम के संयोजक गोविंद सिंह भंडारी ने कवियों का स्वागत कर उनका आभार जताया। गोष्ठी में डॉ. केशवानंद कांडपाल, डॉ. कुंदन रावत, केशवानंद जोशी, गोपाल बोरा, चंद्रशेखर मिश्रा, डॉ. राजेश जोशी, गंगा देवी, नीमा पांडेय, भगवती देवी, मोहन जोशी, संजय शाह जगाती, मनोज जोशी, खिला देवी आदि ने कविता पाठ किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें