फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पीएमजीएसवाई के जेई पर हमला, गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कलना के पास पीएमजीएसवाई के जेई अनिल कुमार गुरुरानी पर कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। वहीं छाती बैंड के पास टैक्सी सवार कुछ लोगों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पीड़ितों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई में तैनात जेई अनिल कुमार गुरुरानी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बीते बृहस्पतिवार को वह दफ्तर से घर लौट रहा था तभी ग्राम कलना के पास हरीश कुंवर, राहुल सिंह, मुकेश कुमार और उनके साथियों ने उनकी गाड़ी रोककर अभद्रता की। विरोध करने पर उनके सिर, मुंह और पसली पर वार कर जान से मारने की कोशिश की। ग्रामीणों के आने पर आरोपी अपनी बुलेट छोड़कर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
इधर, घिंघारतोला निवासी प्रियांशु मेहता ने भी तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह भद्रकाली मंदिर से लौट रहे थे तभी छाती बैंड पर एक टैक्सी सवार लोगों ने उनकी बाइक जबरन रोक दी। वाहन में सवार हरीश कुंवर, नवीन बिष्ट, मुकेश बिष्ट व अन्य लोगों ने उन्हें और उनके साथी पीयूष कालाकोटी को पीटकर घायल कर दिया। प्रियांशु के सिर पर पांच टांके आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोतवाली पुलिस में दो अलग-अलग तहरीरें प्राप्त हुई हैं। दोनों ही मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - अजय लाल साह, सीओ बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें