फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागनाथ मंदिर में हवन-यज्ञ और रक्तदान के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

विज्ञापन
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में हवन करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी की सेवा समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा जिला इकाई ने पीएम नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। बागनाथ मंदिर में जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया की अध्यक्षता और विधायक पार्वती दास की मौजूदगी में हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ। इसके बाद युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आदर्श कठायत और विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास के नेतृत्व में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने नीलेश्वर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल बांटे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजय परिहार, नगर अध्यक्ष विवेक तिवारी, रेखा गोस्वामी, प्रकाश साह, संजय साह जगाती और लक्की गोस्वामी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन






कपकोट में कलश यात्रा निकाली, सुंदरकांड पाठ हुआ
कपकोट। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर कपकोट में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों की धूम रही। सुबह पारंपरिक परिधानों में महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। इसके बाद सुंदरकांड पाठ, हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य यजमान भूपेश उपाध्याय रहे। सेवा पखवाड़े के तहत रामघाट मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में विधायक सुरेश गढ़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, चंपा देवी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी और हरीश कोरंगा, गजेंद्र कपकोटी, कमल मिश्र, कुंदन गढ़िया और पूरन दानू आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें