फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पेड़ों पर राखी बांधकर लिया सुरक्षा का संकल्प

Fri, 01 Sep 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के मंडलसेरा में पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। रक्षाबंधन पर एक ओर जहां बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षासूत्र बांधकर रक्षा का वचन लिया। वहीं देवकी लघु वाटिका मंडलसेरा में इस वर्ष भी पेड़-पौधों में राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा ने इस अवसर पर लोगों को आगामी पांच सितंबर को बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में मतदान करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में देवकी देवी मलड़ा, बसंत बल्लभ जोशी, अभिषेक भंडारी, मोहित गोस्वामी, ममता, मनीषा देवी, तारा देवी, मनीशा मलड़ा, टीना, प्रिया,रमा देवी, हेमंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें