फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों को आबादी में आने से रोकने को जंगलों में वन फल का करें पौधरोपण : मेहरा

Thu, 27 Jun 2024 04:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के वन विभाग सभागार में कार्मिकोंं की बैठक लेते वन एवं पर्यावरण समिति के उपाध्यक्ष। संव
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष दीपक मेहरा ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर फायर सीजन की समीक्षा की। उन्होंने जिले में किसानों के लिए मुसीबत बने बंदर और जंगली सुअरों का आबादी में दखल कम करने की रणनीति बनाने को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन


वन विभाग सभागार में आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष मेहरा ने कहा कि इस साल फायर सीजन में दुखद घटनाएं हुईं जिसको सरकार गंभीरता से ले रही है। आगामी वर्षों में वनाग्नि नियंत्रण और इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए फायर वर्कर्स का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है। फायर सीजन से कुछ माह पूर्व तैनात होने पर फायर वॉचरों को पर्याप्त प्रशिक्षण मिल जाएगा।
उन्होंने बंदरों की समस्या से निपटने के लिए जंगलों और दुर्गम इलाकों में वन फल का पौधरोपण करने पर जोर दिया। कहा कि अगर जंगलों में वन फल होंगे तो बंदरों को वहीं भोजन उपलब्ध हो जाएगा। बंदर खाने की तलाश में आबादी या खेतों की ओर कम आएंगे। उन्होंने वन कर्मियों की समस्याओं को सुना और प्रमुखता से निराकरण करने की बात कही। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, एसडीओ अंकित बडोला, रेंजर श्याम सिंह करायत, वन दरोगा प्रयाग दत्त चौबे, त्रिलोक चंद्र पांडेय, नीतू वर्मा, दिव्या टम्टा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें