फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ढाई हेक्टेयर की नर्सरी में रोपण को तैयार किए 2.31 लाख पौधे

Thu, 27 Jun 2024 03:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के छतीना की नर्सरी में तैयार हुए पौधे। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। मानसून काल में वन विभाग ने 1,38,000 पौधे रोपने और वितरित करने का लक्ष्य रखा है। विभाग की वाटिका में 2,31,000 पौधे रोपण के लिए तैयार हो गए हैं जिसे 60 प्रतिशत जिले के विभिन्न स्थानों पर रोपित और वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


हर साल वन विभाग की ओर से वन पंचायत और सिविल वनों को हरा-भरा करने के लिए पौधे रोपे जाते हैं। गत वर्षों की तरह इस साल भी हरेला पर्व पर विभाग वृहद पौधरोपण अभियान चलाएगा। विभाग की छतीना में करीब ढाई हेक्टेयर में बनी नर्सरी में बांज, फल्यांट, हरड़, बेड़ू, घिंघारू, आंवला, उतीस, लुकाट, भीमल, अंगू तेजपत्ता, बहेड़ा समेत 45 प्रजाति के पौधों की नर्सरी तैयार की गई है। हरेला पर्व पर घर और आसपास पौधरोपण के लिए नर्सरी से लोगों को भी मुफ्त पौधे वितरित किए जाएंगे। रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि नर्सरी में चौड़ी पत्तीदार से लेकर औषधीय गुण वाले कई प्रजाति के पौधे तैयार हैं। तीनों विकासखंडों में इन पौधे को लगाया जाएगा। इच्छुक लोग भी नर्सरी से पौधे प्राप्त कर हरेला पर्व पर चलाए जाने वाले वृहद पौधरोपण अभियान में सहभागिता कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें