फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइपों से आए दिन हो रहे बच्चे घायल

Mon, 27 Nov 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
जल संस्थान ने टीट बाजार नौघर पैदल मार्ग कम सिंचाई नहर के ऊपर पाइप लाइन का जाल बिछा देने से मार्ग काफी संकरा हो गया है। जब से विभाग ने मार्ग में पाइपों का जाल बिछाया है तब से नहर में गिरकर कई स्कूली बच्चे और राहगीर घायल हो चुके है।
विज्ञापन


 नौघर के ग्रामीणों ने डीएम को भेज पत्र में कहा है कि जल संस्थान के जेई ने एक विभाग के ठेकेदार से इस बीच एक पाइपलाइन नौघर बड़ेत नहर के ऊपर खुली में बिझा दी है। जब से विभाग ने नहर के ऊपर पाइप बिझाए हैं, तब से मार्ग से गुजरने में कई बच्चों समेत लोग घायल हो चुके है। नौघर गांव निवासी महेश बोरा ने बताया कि बडे्ेत- नौघर नहर के साथ ही अणां, सेलीहाट, माल्दे, लोहारचौरा, पचना, बिमोला आदि गांवों को जोड़ने वाला मार्ग है।

जल संस्थान ने नहर के ऊपर पाइप लाइन का जाल बिछाकर ग्रामीणों का पैदल मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। नौघर के प्रधान शंकर सिंह नेगी बताया कि जल संस्थान ने पाइप लाइन बिझाते समय ग्राम पंचायत और सिंचाई विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया है। ग्रामीणों ने ऐलान किया है कि नहर से पाइप शीघ्र नहीं हटाए गए तो ग्रामीण पाइप लाइन उखाड़ कर फेंकने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


 टीट बाजार, टानीखेत में कई जगह लाइन चोक
गरुड़ (बागेश्वर)। जल संस्थान की लापरवाही के चलते टीट बाजार, टानीखेत में पाइप लाइन हर दस मीटर पर चोक हो रही है। इससे टीट बाजार, भकुनखोला, मुस्लिम बस्ती में पेयजल की सप्लाई नहीं हो पा रही है। भकुनखोला, स्यालटीट, टानीखेत ग्रामीणों ने जल संस्थान से चोक पेयजल योजना को शीघ्र दुरुस्त कर पानी की आपूर्ति सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें