शनिवार की रात एक विशाल चीड़ का पेड़ 33 केवी की विद्युत लाइन पर गिर गया। विद्युत लाइन के क्षतिग्रस्त होने से पूरा पिंडर घाटी क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। ऊर्जा निगम ने मौके पर पहुंचकर लाइन को दुुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है।
शनिवार की रात एक चीड़ का पेड़ धराशायी होकर पिंडर घाटी को जाने वाली 33 केवी की बिजली लाइन पर गिर गया। पेड़ के गिरने से तार टूट गए, जबकि कई पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे कर्मी सहित पूरा पिंडर घाटी क्षेत्र अंधेरे में डूब गया। विद्युत विभाग के ईई भास्कर पांडेय ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि लाइन में पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है। कई पोल टेढ़े हो गए हैं। उनके स्थान पर नए पोल लगाकर लाइन खींची जाएगी। उन्होंने देर रात तक लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने की बात कही है।