फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात की पिकप सड़क पर पलटी,  आठ घायल

Mon, 20 Nov 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
पोखरी का घायल बाराती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र बैजनाथ के अंतर्गत बरातियों को ले जारी रही पिकप बैजनाथ-डंगोली मार्ग पर असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। जिसमें सवार आठ बराती घायल हो गए। पांच घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। राजस्व पुलिस क्षेत्र पोखरी के जगदीश राम पुत्र नारायण राम की बरात सोमवार को डंगोली के पास बूंगा गांव जा रही थी।
विज्ञापन


दूल्हे की गाड़ी से आगे चल रही पिकप यूके 02सीए 0629 में म्यूजिक सिस्टम लगा था और उसमें सवार बराती डांस कर रहे थे। झालामाली के पास पिकप एकाएक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे 8 बराती घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ लाया गया।

अस्पताल के चिकित्सक संजीव सरना ने गंभीर रूप से घायल दिनेश (18) पुत्र गिरीश राम, राहुल कुमार (17) पुत्र पनी राम, सुमित (18) पुत्र सुखवीर, कमल (20) पुत्र बलंवत सिंह, पवन कुमार (17) पुत्र गणेश राम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा को रेफर कर दिया।  गणेश कुमार, देवेंद्र कुमार, राकेश को प्राथमिक उपचार के बाद अस्तपाल से छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन


सभी घायल बराती पोखरी गांव के हैं। घटना की सूचना मिलते ही विधायक चंदन दास, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट घटना स्थल पर पहुंचे। विधायक और जिला पंचायत सदस्य ने जिला मुख्यालय से एंबुलेंस मंगाई और गंभीर घायलों को उपचार के लिए अल्मोड़ा भेजा। थाना बैजनाथ के थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि पिकप चालक भरत राम को हल्की चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें