फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्यालीकोट के पास पिकअप हादसा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। नान कन्यालीकोट के पास सोमवार देर शाम एक पिकअप गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है।
विज्ञापन

नान कन्यालीकोट निवासी चंदन सिंह (36) पुत्र हयात सिंह पिकअप (यूके 02- सीए-862) को बागेश्वर से नान कन्यालीकोट की ओर ले जा रहा था। नान कन्यालीकोट के समीप उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान रात में उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद थानाध्यक्ष मदन लाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मंगलवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें