यहां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का सात दिवसीय एनएसएस शिविर इंटर कॉलेज क्वैराली में दूसरे दिन भी जारी रहा। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने श्रमदान किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का सात दिवसीय शिविर उर्दू मीडियम स्कूल में चल रहा है। यहां छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सात दिवसीय शिविर में क्वैराली इंटर कॉलेज में बौद्धिक कार्यक्रम हुए। छात्र-छात्राओं को अनुशासन, सेवा का पाठ पढ़ाया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शरद भट्ट, डॉ. रंजना साह, डॉ. संजय कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष हरीश मेहरा आदि उपस्थित थे।
जीजीआइसी का शिविर स्थानीय उर्दू मीडियम स्कूल में चल रहा है। यहां दूसरे दिन भी श्रमदान से सफाई की गई। स्वयंसेवी छात्राओं ने शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। शिविर में एनएसएस प्रभारी दीपा उपाध्याय, पार्वती देउपा, किशन सिंह दानू, शोभा टम्टा, गणेश राम आदि उपस्थित थे।