फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में चार घंटे ड्राई रहे पेट्रोल पंप

Wed, 24 Apr 2024 02:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के माल रोड ​स्थित पेट्रोल पंप पर चस्पा पेट्रोल समाप्त होने की सूचना। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर नगर के तीन पेट्रोल पंपों में सुबह से ग्राहकों को पेट्रोल नहीं मिल सका। वाहन चालकों पेट्रोल के लिए दर-दर भटकना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद तीनों पेट्रोल पंपों में ईंधन वाहन आने से स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार, द्यांगण, तहसील रोड स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल समाप्त हो गया था। पेट्रोल नहीं मिलने पर वाहन चालकों को अन्य पेट्रोल पंपों का रुख करना पड़ा। आरे, बिलौना पेट्रोल पंप पर पेट्रोल मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान दूरदराज से नगर में आए वाहन चालकों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। मुख्य बाजार के पेट्रोल पंप में दोपहर करीब 12 बजे ईंधन वाहन पहुंचने के बाद ग्राहकों को पेट्रोल मिला। पेट्रोल पंप से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य बाजार के पेट्रोल पंप में सुबह ईंधन वाहन पहुंचना था, लेकिन वाहन के रास्ते में खराब हो जाने के कारण वाहन दोपहर को पेट्रोल पहुंच सका। तहसील रोड और द्यांगड़ पेट्रोल पंप में भी दोपहर बाद पेट्रोल का टैंकर पहुंच पाया। संवाद


कोट

नगर के चार पेट्रोल पंपों में डिमांड के अनुसार मंगलवार को पेट्रोल और डीजल पहुंच गया है। अन्य पांच पंपों में बुधवार सुबह तक ईंधन वाहन पहुंच जाएगा। बिलौना पंप में पर्याप्त मात्र में ईंधन उपलब्ध है। फिलहाल किसी भी पंप में ईंधन की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार वर्मन, जिला पूर्ति अधिकारी, बागेश्वर


फोटो 23 बीजीएस 08 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें