फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल के कर्मचारियों को नियमित करने की मांग

Wed, 23 Dec 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में तैनात किए गए कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में मांगों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

 ज्ञापन में कहा कि सरकार ने पूर्व में उपनल कर्मियों को संविदा के आधार पर तैनात करने का आश्वासन दिया था। साथ ही उन्हें संबंधित विभाग का ही कर्मचारी मानने का भरोसा दिलाया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। उपनल कर्मियों ने नियमित करने, उनके पदों पर अन्य स्रोतों से कर्मचारी नहीं भेजने, वेतन निर्धारण और वेतन बढ़ोतरी का लाभ देने, किसी भी कर्मचारी को नहीं हटाने, पूर्व में हटाए गए लोगों को बहाल करने, महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश देने की मांग की है। वहां पर कमल गढ़िया, दिनेश दानू, भूपेंद्र सिंह, मनोज लोहनी, दिनेश पाठक, दीपक आर्या, अनिल कुमार, मुन्नी असवाल, शाहरुख हुसैन, भूपाल मेहता, विकास कुमार, सरोज देवी उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें