फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल के लिए प्रदर्शन, अल्टीमेटम दिया 

Fri, 15 Sep 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
जल संस्थान में जेई का घेराव करतीं मंडलसेरा की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बिनवाल तिवाड़ी में लंबे समय से जल संकट बना हुआ है। कई बार शिकायत के बाद भी जलापूर्ति सुचारु नहीं करने से नाराज ग्रामीणों ने जल संस्थान पहुंचकर प्रदर्शन कर ईई को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में जखेड़ा पेयजल योजना से पानी आता है, लेकिन लंबे समय से पानी की आपूर्ति अनियमित बनी हुई है। कभी-कभी तो महीने में 15 दिन तक नल सूखे रहते हैं। ऐसे में उन्हें गधेरों से जलापूर्ति करनी पड़ती है। इसके बावजूद उनसे जलकर वसूला जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र जलापूर्ति सुचारु नहीं की गई तो उन्हें उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में पंकज कुमार टम्टा, चंद्रा देवी, सुरेश बलसूनी, गोविंद बल्लभ, चंद्रशेखर, सुरेश चंद्र आदि थे। 

वहीं, मंडलसेरा में पुराने सीएमओ ऑफिस वाले क्षेत्र में भी पेयजल संकट बना हुआ है। पानी की नियमित आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को क्षेत्र की गुस्साई महिलाओं ने जल संस्थान पहुंचकर जेई का घेराव किया। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र के लिए बिछाई गई पेयजल योजना के पाइप जर्जर हो चुके हैं, इसके बावजूद जल संस्थान नई पाइप लाइन नहीं बिछा रहा है। महिलाओं ने कहा कि यदि विभाग द्वारा इस मामले में शीघ्र कोई कार्यवाही नहीं की गई तो उन्हें उग्र आंदोलन किया जाएगा। घेराव करने वालों में हंसी देवी, कमला कांडपाल, ललिता, शोभा बिष्ट, जीवंती कांडपाल, कविता, पुष्पा देवी आदि महिलाएं शामिल थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें