फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यों का जिम्मेदारी से करें पालन : डीएम

Sun, 20 Jul 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम आशीष भटगांई ने जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के साथ रविवार को बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों का जिम्मेदारी से पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में डीएम ने निर्वाचन कार्य में तैनात अधिकारियों को उनके कर्तव्यों, अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में बताया। कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट का मुख्य दायित्व अपने क्षेत्र में निष्पक्ष मतदान और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। मतदान में किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों और पीठासीन अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर पोलिंग पार्टियों की रवानगी, मतदान केंद्र पर उनकी उपस्थिति, मतदान शुरू होने, प्रत्येक दो घंटे में मतदान की प्रगति और मतदान समाप्ति की रिपोर्ट समय पर भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/सीडीओ आरसी तिवारी, नोडल प्रशिक्षण सीईओ जीएस सौन, नोडल कार्मिक डीडीओ संगीता आर्या आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें