फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते यूवा कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्राम गैरखेत से ग्राम पंचायत चलकाना के तोक लखमारा तक पांच किमी मोटर मार्ग निर्माण करने समेत अन्य मांगें पूरी नहीं होने से नाराज चलकाना, लखमारा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत हरसीला से पुडकूनी मोटर मार्ग के किमी 11 से स्थान छुरिया तक सात किमी मोटर मार्ग का निर्माण किया जाए। बताया कि पांच सितंबर 2016 को समझौता हुआ था कि उक्त मार्ग का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। इस पर सहमति भी हुई थी।
अब तक इस पर अमल नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सितंबर तक दोनों मोटर मार्गों का निर्माण शुरू नहीं करने पर लोग पांच सितंबर को लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड कपकोट के समीप धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने पिंडारी मोटर मार्ग गोलना में चक्का जाम करने की भी चेतावनी दी। ग्रामीणों ने डीएम रंजना राजगुरु को इस आशय का ज्ञापन सौंपा। वहां रतन सिंह मेहता, करम सिंह, नर सिंह गढिय़ा, खड़क सिंह, दीवान सिंह, पान सिंह, नेता सिंह, अमर सिंह आदि थे।
विज्ञापन

डामरीकरण नहीं होने से तीन मोटर मार्ग बदहाल
बागेश्वर। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने द्यागण -थुणाई, खोली-अमतौड़ा, कमेडी-खबडोली मोटर मार्गों पर जल्द डामरीकरण करने की मांग की है। उन्होंने एसडीएम राकेश तिवारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि इन मोटर मार्गों का कटान हुए करीब तीन साल से अधिक समय हो गया है लेकिन डामरीकरण अब तक नहीं किया गया है। बरसात में आए दिन सड़कों पर पानी भर जाता है।
डामरीकरण न होने से सड़कों की स्थिति लगातार खराब होते जा रही है। ग्राम पंचायत खोली में स्वीकृत बेस अस्पताल का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। खेल मैदान भी नहीं बनाया जा रहा है। इस कारण ग्रामीण खेल प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। उन्होंने मार्गों पर शीघ्र डामरीकरण करने की मांग की है। वहां युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत, मनीष सिंह वाणी, योगेश परिहार आदि थे। ब्

कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते लखमारा के ग्रामीण।- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें