फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गिरेछीना मोटर मार्ग में डामरीकरण की मंजूरी मिली

Fri, 27 Oct 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शासन ने राज्य योजना के तहत बागेश्वर-गिरेछीना मार्ग के किमी 17 से 20 तक चार किमी हिस्से में डामरीकरण कार्य की वित्तीय स्वीकृति दी है। इसके लिए दो करोड़ तीस लाख इकसठ हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्तराखंड शासन के संयुक्त सचिव श्याम सिंह के हस्ताक्षरों से जारी शासनादेश में चार किमी हिस्से में डामरीकरण के कार्य को प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिलने की जानकारी दी गई है। संयुक्त सचिव ने लोनिवि के प्रमुख अभियंता देहरादून को भेजे शासनादेश में नियम का पालन करते हुए डामरीकरण का कार्य कराने के लिए कहा है।
विधायक पार्वती दास ने डामरीकरण के कार्य को मंजूरी मिलने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। विधायक ने कहा कि बागेश्वर-गिरेछीना सड़क का चौड़ीकरण का कार्य हाल में हुआ है। 16 किमी हिस्से में पहले ही डामरीकरण हो चुका है। शेष चार किमी में डामरीकरण होने से गिरेछीना सड़क पर आवागमन सुगम हो जाएगा। कहा कि डामरीकरण का कार्य गुणवत्ता के साथ कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें