फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पिंडारी मार्ग में जाम लगने से परेशान रहे लोग

Mon, 01 May 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सोमवार को बाजार में चहल-पहल अधिक रहने से लोगों को जाम से जूझना पड़ा। बारिश के बावजूद कई प्रमुख सड़कों पर जाम लगा। पिंडारी मार्ग में कई बार जाम के हालात बनने से लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से बारिश थी, बावजूद इसके नगर में काफी रौनक दिखी। सप्ताह का पहला दिन होने से खरीदारी, विभागीय, बैंक आदि का काम कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोग आए। जिसका असर नगर की यातायात व्यवस्था पर दिखाई दिया। पिंडारी रोड पर सुबह से दोपहर बाद तक कई बार जाम के हालात बने। पल-पल जाम लगने से पैदल चलने वालों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी। भागीरथी मार्ग, स्टेशन मार्ग, एसबीआई तिराहा और माल रोड पर भी छिटपुट जाम लगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें