फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डेढ़ किमी पैदल पहुंचे लोग, सीएम के जाने के बाद नगर में लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के केदारेश्वर मैदान में आयोजित सीएम पुष्कर सिंह धामी की जनसभा के लिए रविवार को जिले के कांडा, दुग नाकुरी, काफलीगैर, गरुड़ तहसील क्षेत्रों से लोग वहां पहुंचे थे। सीएम की सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल को जीरो जोन में परिवर्तित किया गया था।
विज्ञापन


विभिन्न स्थानों से कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को एक किमी से अधिक का सफर पैदल तय कर कार्यक्रम स्थल पहुंचना पड़ा। सीएम की जनसभा के बाद कपकोट और बागेश्वर नगर क्षेत्र में जाम लगने से भी कार्यक्रम से लौट रहे लोगों, पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को जाम में फंसना पड़ा। बागेश्वर नगर की पिंडारी रोड पर लंबा जाम लगा। कपकोट के भराड़ी, पुल बाजार और कपकोट बाजार में भी जाम लगने से आवागमन में परेशानी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें