फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में भीड़ का बहाना, टिकट पर साध रहे निशाना

Thu, 14 Mar 2019 11:39 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
कांग्रेस
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 16 मार्च को देहरादून में आयोजित रैली में भीड़ जुटाने के बहाने से दावेदार टिकट पर निशाना साध रहे हैं। दावेदार अधिक से अधिक भीड़ जुटाकर केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के समक्ष खुद के नंबर बढ़ाकर टिकट की दावेदारी को और मजबूत करने की जुगत में हैं। 

विज्ञापन


आचार संहिता लगने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की देहरादून में पहली जनसभा होगी। इसके साथ ही देवभूमि में चुनावी शंखनाद शुरू हो जाएगा। प्रदेश हाईकमान ने भी रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं। 

जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भी राहुल की रैली में भीड़ जुटाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। सांसद टिकट के दावेदार भी अपने समर्थकों की मदद से भीड़ जुटाकर टिकट पर निशाना साध रहे हैं। 
विज्ञापन


दावेदार दिल्ली में, खास जुटा रहे भीड़
टिकट के दावेदार दिल्ली और देहरादून में डेरा डाले हैं लेकिन दावेदारों के खास राहुल की रैली के लिए भीड़ जुटा रहे हैं। राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा दिल्ली में हैं लेकिन उनके खास विभिन्न जिलों से भीड़ एकत्र करने में जुटे हैं। इसी तरह अन्य दावेदार भी समर्थकों के सहारे भीड़ जुटाने में लगे हैं। 
 
ये हैं कांग्रेस के दावेदार
प्रदीप टम्टा, रंजीत दास, गीता ठाकुर, आशा टम्टा, सज्जन लाल टम्टा, नारायण राम, किशोरी लाल, हरीश चंद्र आर्य, सुरेश आर्य, प्रमोद कुमार, चनर राम। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की देहरादून की प्रस्तावित रैली में बागेश्वर सहित सभी जिलों से अधिक से अधिक कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। लोगों व कार्यकर्ताओं से मिल रहे फीडबैक की मानें तो 16 की रैली अब तक की सबसे बड़ी रैली होने वाली है। - लोकमणि पाठक, जिलाध्यक्ष कांग्रेस 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें