फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मनास्लू चोटी आरोहण करने वालों में बागेश्वर के केदार भी

Mon, 09 Oct 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नेपाल में स्थित दुनिया की आठवें नंबर की सबसे ऊंची चोटी (8163 मीटर) पर बीते 29 और 30 सितंबर को आरोहण करने वाले बीएसएफ के दल में बागेश्वर के प्रख्यात पर्वतारोही हवलदार केदार सिंह कोरंगा भी शामिल थे।
विज्ञापन

बीते माह 12 सितंबर को बीएसएफ के महानिदेशक नितिन अग्रवाल ने बल के पर्वतारोहियों को दिल्ली मुख्यालय से झंडी दिखाकर नेपाल की मनास्लू चोटी आरोहण के लिए रवाना किया। पर्वतारोही दल का नेतृत्व बल के उप कमांडेंट पद्मश्री लवराज धर्मशक्तू कर रहे थे। 15 सदस्यीय टीम ने दो भाग में दुनिया की आठवें नंबर की चोटी पर आरोहण किया।
पर्वतारोही केदार कोरंगा ने मनास्लू आरोहण से लौटते समय भेजे संदेश में कहा है कि पर्वतारोही टीम काठमांडू की ओर उत्तर रही है। 11 अक्तूबर तक दल के सदस्य काठमांडू पहुंचेंगे।
विज्ञापन




नौकोड़ी के केदार दो बार बन चुके एवरेस्ट विजेता

बागेश्वर। पर्वतारोही केदार सिंह कोरंगा जिले के नौकोड़ी (कपकोट) के निवासी हैं। कोरंगा पूर्व में दो बार माउंट एवरेस्ट, एक बार माउंट कंचनजंगा के साथ ही देश की कई हिमालय चोटियों की चढ़ाई कर चुके हैं। संवाद



दल में शामिल पर्वतारोही

पद्मश्री उप कमांडेंट लवराज सिंह धर्मशक्तू के अलावा प्रवीन कुमार, प्रीतम चंद, सुरेश क्षेत्री, विकास सिंह, अनवर हुसैन, हरदीप कौर, मुनमुन घोष, एएसआई कमलेश कुमार, केदार सिंह कोरंगा, मनोज दहल, दर्शन तमांग, आशिफ जान, नोरबू दोरजे, लक्षदीप राना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें