फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट में आने लगे डायरिया, उल्टी-दस्त के मामले

Fri, 12 Jul 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट में डायरिया, उल्टी-दस्त़ के मामले सामने आने लगे हैं। हर दिन बड़ी संख्या में मरीज सीएचसी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी सुबह से ही लोगों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर तक अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रही। बदलते मौसम के बीच बच्चे डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। उल्टी-दस्त के साथ ही बुखार, खांसी के मामले सामने आ रहे हैं। कपकोट सीएचसी पर पिथौरागढ़ जिले की सीमा से सटे इलाकों के साथ ही हिमालय की तलहटी पर बसे गांवों के लोगों की स्वास्थ्य देखभाल का जिम्मा है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक ने बताया कि डायरिया के मामले अधिक नहीं हैं। लोगों को बरसात का सीजन देखते हुए एहतियात बरतना चाहिए। उन्होंने बताया कि बासी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो दिन में कुत्ते, बंदरों ने सात लोगों को काटा

कपकोट। कपकोट में बंदर और लावारिस कुत्तों के काटने के मामले बढ़ रहे हैं। दो दिन में सात लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंच चुके हैं। फार्मासिस्ट प्रकाश गिरि ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुत्ते, बंदर के काटने से पीड़ित पांच लोग अस्पताल पहुंचे थे। शुक्रवार को दो मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि अस्पताल में रैबीज के इंजेक्शन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें